तमकुही राज: डुभा में मकान के ऊपर काम कर रहा एक व्यक्ति ईंटों के साथ जमीन पर गिरा, जिला अस्पताल किया गया रेफर
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव डुभा में मकान के ऊपर काम कर रहा एक व्यक्ति ईंटों के साथ जमीन पर आ गिरा और गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने घायल राजबंसी गुप्ता उम्र 45 वर्ष पुत्र बालखिला गुप्ता निवासी डुभा थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को तत्काल सीएचसी तमकुहीराज लाये। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।