तमकुही राज: तमकुहीराज में मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों ने शिवालय के बाहर शिव भक्तों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
तमकुहीराज एवं सेवरहीं क्षेत्रांतर्गत शिव मंदिर पर मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों द्वारा भाईचारे का परिचय देते हुए शिव भक्तों का माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया एवं शुभकामनायें दी गयीं। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने एक साथ मिलकर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सद्भाव का प्रदर्शन किया।