तमकुही राज: तमकुहीराज में अधिवक्ता एक्ट को वापस लेने की मांग को लेकर वकीलों ने किया पैदल मार्च, NH-28 ठप करने की चेतावनी
एडवोकेट एक्ट में संशोधन किए जाने के खिलाफ तमकुहीराज बार संघ के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर से NH28 हाइवे तंक पैदल मार्च किया और प्रस्तावित अधिवक्ता बिल को वापस लेने की मांग की। अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब तक अधिवक्ता विरोधी कानून वापस नहीं होगा तब तक विरोध प्रदर्शन होगा।