शाहबाद: बस स्टैंड पर बेतरतीब खड़ी रोडवेज बसों के कारण लग रही है जाम, पुलिस कुछ नहीं कर पा रही
शाहाबाद नगर क्षेत्र के बस स्टैंड पर आड़ी तिरछी रोडवेज बसें खड़े हो जाने के कारण भारी जाम लग जाता है जिससे लोगों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन ड्यूटी पर मौजूद सिपाही इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। यह वीडियो रविवार की शाम 7:00 बजे का है।