शाहबाद: नगरिया के पास 2 बाइकों की टक्कर में दो लोग हुए घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पिहानी मार्ग पर नगरिया गांव के पास रविवार को सुबह 9:30 बजे एक बाइक सड़क पर मुड़ती हुई दूसरी बाइक से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार दो चचेरे भाई घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल मंझिला थाना के ग्राम मंझिला निवासी हैं।