गिरिडीह: गिरिडीह कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सोमवार को गिरिडीह कॉलेज में किया गया। धरना प्रदर्शन का मुख्य कारण संविदा आधारित शिक्षक राज कुमार वर्मा, राजनीतिक विज्ञान विषय और गुलाम समदानी उर्दू विषय का वेतन में भारी अवैध कटौती और कॉलेज में हो रहे भरष्टाचार के कारण किया गया। प्राचार्य द्वारा सोमवार को इस मुद्दे का हल निकालने का आश्वासन दिया।