गिरिडीह: ओपी घोडथंबा गांव निवासी एक महिला का फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
ओपी घोडथंबा क्षेत्र के ढकोसरण गांव निवासी खुशबू खातून का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। मृतिका खुशबू खातून का विवाह 11 साल पहले मोहम्मद फरीद से हुवा था और इसके 3 बच्चे भी है। मृतिका के मायके वालों ने बताया की उनकी बेटी को मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। वहीं ससुराल वाले फरार है।