गिरिडीह: भाकपा माले के नेता के आह्वान पर सैकड़ों लोग बिजली की अलग-अलग समस्याओं को लेकर डांडीडीह विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे
भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा के आह्वान पर सैकड़ों लोग बिजली की अलग-अलग समस्या को लेकर सोमवार को डांडीडीह विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे।यहां अलग-अलग समस्या को लेकर कनीय अभियंता और सहायक अभियन्ता और अन्य अधिकारियों को आवेदन सोपा गया। इस मौके पर भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा लोगों की समस्या का मुद्दा उठाना हम सभी का काम है।।