गिरिडीह: सिहोडीह के समीप उसरी नदी में नया पुल के नीचे पानी में तैरता हुआ मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव
सिहोडीह के समीप उसरी नदी में नया पुल के नीचे पानी में तैरता हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सोमवार को क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अज्ञात व्यक्ति के शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ नदी के किनारे उमड़ी पड़ी. मौके पर मुफ़स्सिल थाना पुलिस दल-बल के साथ पहुँची और शव को पानी से बाहर निकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।