गिरिडीह: सिरसिया स्थित बीएनएसडीएवी पब्लिक स्कूल की अंडर-19 टेबल टेनिस टीम खेलो इंडिया के लिए हिमाचल हुई रवाना
सिरसिया स्थित बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल की अंडर -19 टेबल टेनिस टीम खेलो इंडिया 2024 प्रतियोगिता में खेलने के लिए सोमवार को हिमाचल के लिए रवाना हुई। विद्यालय की टेबल टेनिस टीम सबसे पहले हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में सी बी एस ई द्वारा 1 अक्टूबर से 4 तक आयोजित होने वाली नेशनल स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेगी।