गिरिडीह: सिहोडीह आम बगान में आयोजित बदलाव संकल्प सभा में पहुंचे जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो
टाइगर जयराम महतो की एंट्री सोमवार को सिहोडीह आम बगान में आयोजित बदलाव संकल्प सभा में शानदार ढंग से हुई। यहां भारी संख्या में युवाओं ने इनका गर्म जोशी से अभिनंदन किया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के यहां पहुंचते ही माहौल इनके रंग में रंगा हुआ नजर आया।