लंभुआ: हरिहरपुर में दो युवकों ने किया गोवंश के साथ कुकर्म,गौ रक्षा वाहिनी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ केस
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी राहुल कुमार चौरसिया ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि बीस दिन पूर्व जन्मी बछिया से गांव के प्रदीप कुमार पुत्र राम औतार व रंगबहादुर पुत्र राम गोलारे ने कुकर्म किया।जिससे बछिया की हालत नाजुक है।उक्त लोग ने कार्रवाई न करने की धमकी भी दी।गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश सिंह के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज हुआ।