लंभुआ: लंभुआ बाजार से घर जाते वक्त रास्ते में देखी लड़ाई,पहुंचा छुड़ाने,तो दबंगों ने करी पिटाई,दी जान से मारने की धमकी,केस दर्ज
लंभुआ क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी विवेक यादव ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि बीते रोज़ मैं बाजार से लौट रहा था रास्ते में कुछ लोग मेरे गांव के सौरभ से मारपीट कर रहे थे।मैं रुककर लड़ाई छुड़ाने लगा तो मिश्रौली गांव के कुलदीप,रामकिशोर,संतराम व 4अज्ञात लोगों ने मेरे ही ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया व जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।