लंभुआ: शिवगढ़ क्षेत्र के भीखमपुर गांव में भंडारे के दौरान करंट की चपेट में आने से शिवभक्त की हुई मौत
शिवगढ़ थानाक्षेत्र के भीखमपुर में पत्तल फेंकने के दौरान खंभे मे उतरे करेंट की चपेट मे आने से शिव भक्त सुशील गुप्ता की मौत हो गई।घटना बीती देर रात की बताई जा रही है।वहीं शिवगढ़ थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा गया है।अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।