लंभुआ: सुरक्षा के मद्देनजर सर्राफा व्यापारियों के साथ लंभुआ कोतवाल ने की बैठक
कोतवाली लंभुआ प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक किया।बैठक में कोतवाल ने व्यापारियों को अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक रहने को कहा। उन्होंने कहा कि आप लोग अपने पास थाने का CUG नम्बर,बीट इंचार्ज का नंबर व क्षेत्राधिकारी का नंबर अवश्य रखें।सभी अपने दुकान में cctv कैमरे ज्यादा संख्या में और दो कैमरे बाहर सड़क की तरफ जरूर लगाये।