लंभुआ: लंभुआ तहसील के लेखपाल के लेन-देन का ऑडियो वायरल होने पर DM के निर्देश के बाद SDM लंभुआ ने की विभागीय कार्रवाई
लंभुआ तहसील के लेखपाल आदित्य प्रकाश के लेनदेन की बात का ऑडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया।ऑडियो संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना सख्त हो गई और तत्काल लंभुआ एसडीएम विदुषी सिंह को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।जिसपर एसडीएम विदुषी सिंह ने लेखपाल के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर विभागीय कार्रवाई की है।