लंभुआ: लंभुआ थाने के होमगार्ड को सेवानिवृत होने पर साथियों द्वारा दी गई विदाई
लंभुआ थाने के होमगार्ड कंपनी में तैनात शिवकुमार यादव आज सेवानिवृत हो गए।नाजिर भुलाई राम व साथियों द्वारा शिव कुमार को फूल-माला पहनाकर एवं उपहार देकर विदाई दी गई।इस मौके पर होमगार्ड इन्तेजार,चंद्र कुमार सिंह,विवेक गुप्ता,शिव प्रसाद,रमेश मिश्रा सहित कई अन्य होमगार्ड साथी मौजूद रहे।