कानपुर में तेंदुए का आतंक! खेतों में काम कर रहे 9 ग्रामीणों पर हमला, LIVE VIDEO आया सामने
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के करनखेड़ा गांव में मंगलवार दोपहर उस वक्त दहशत फैल गई, जब खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में एक बच्ची समेत कुल 9 लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि तेंदुए ने सबसे पहले खेत में गोभी काट रहे एक ग्रामीण पर हमला किया और फिर आसपास मौजूद अन्य लोगों को भी निशाना बनाया। हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
📹 हमले का खौफनाक LIVE VIDEO सामने आया है। वीडियो में एक युवक हाथ में डंडा लेकर तेंदुए को भगाने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन तभी तेंदुआ अचानक लंबी छलांग लगाकर युवक पर हमला कर देता है।
ग्रामीणों के मुताबिक, हमला करने के बाद तेंदुआ पास के सरसों के खेत में छिप गया है। सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
जॉइंट पुलिस कमिश्नर विपिन टाडा ने भी
Mathura, Mathura | Nov 24, 2026