जिले के हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत केंदोपोसी स्थित डिग्री कॉलेज का आज श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, जगन्नाथपुर एवं नोवामुंडी द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज परिसर में कार्यरत मजदूरों की कार्य स्थिति, श्रम सुविधाओं एवं श्रम कानूनों के अनुपालन की विस्तृत जांच की गई।