कोंडागांव: ग्राम पलारी में 26 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोतवाली पुलिस ने किया मर्ग कायम
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पलारी में एक युवक ने फांसी लगा लिया है। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा सिटी कोतवाली में दी गई। 13 जून को मिली जानकारी अनुसार पलारी गांव में रहने वाले 26 वर्षीय युवक मोहन नेताम पिता सगराम नेताम ने दोपहर को अपने घर के कमरे में अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। इस घटना से परिजनों में मातम छा गया है।