कोंडागांव: कोंडागांव नगर पालिका के वाहनों के थमे पहिए, जल आपूर्ति और सफाई कार्य हुई बाधित, भाजपा पार्षदों ने अध्यक्ष पर लगाया आरोप
नगर पालिका परिषद कोंडागांव में कथित तौर पर पिछले तीन दिनों से कई वार्डो में पानी टैंकर, जेसीबी व सफाई वाहन नही पहुंच पा रहे है। जिससे कई वार्डो में सफाई एवं जल आपूर्ति पूरी तरह ठप्प पड़ गई है। मामले को लेकर भाजपा पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाया है की उनके द्वारा नगर पालिका के वाहनों में डीजल डलवाने हेतु चेक में जानबूझ साइन नही किया जा रहा।