कोंडागांव: 14 जून को नगर के चौपाटी मैदान में आयोजित होगी कोंडागांव जनजाति सुरक्षा मंच की संवैधानिक अधिकार सभा एवं ज्ञापन रैली
जनजाति सुरक्षा मंच कोंडागांव द्वारा 14 जून को नगर के चौपाटी मैदान में संवैधानिक अधिकार सभा एवं ज्ञापन रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत कोंडागांव जिले के सैकड़ों गांवों के हजारों आदिवासी ग्रामीणों के इस कार्यक्रम में सामिल होने की संभावनायें जताई जा रही है। वहीं 12 जून को जनजाति सुरक्षा मंच जिला संयोजक खेमचंद नेताम ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी दी है।