जमुई: टाउन थाना में शांति समिति की बैठक कर साइबर DSP ने सुरक्षा व आपसी भाई चारा का दिया संदेश,
आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था के बीच आगामी दुर्गापूजा पर्व संपन्न कराने को लेकर सोमवार की शाम 5:00 बजे टाउन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने की। इस दौरान टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, आरओ व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कई पंचायत के मुखिया, सरपंच, कई वार्ड के वार्ड पार्षद के अलावा विभिन्न पूजा समिति के सदस्य समेत दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सभी लोगों ने आपसी भाईचारा व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी-अपनी बातों को रखा।
इस अवसर पर साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने लोगों की मुख्य सुझाव को चिन्हित कर उसपर कार्रवाई करने की बात कही और कहा कि सर्वप्रथम सभी पूजा समिति लाइसेंस के लिए आवश्यक कागजात और प्रक्रिया को पूरी कर लें। चिन्हित पूजा स्थल के पंडालों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाएं और पूजा अर्चना के लिए पुरुष व महिला के लिए अलग- अलग ब्रायकेटिंग करें। सभी पूजा पंडाल व मेला के स्थलों के अलावा चौक- चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। हर पूजा स्थलों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। उन्होंने बताया कि मेले में भी उपद्रवियों पर पुलिस की कड़ी निगाह रहेगी। वैसे युवकों को चिन्हित कर पुलिस को सूचना देने की लोगों से अपील भी की गई है। उन्होंने कहा कि पर्व सभी धर्म के लोगों के बीच आपसी प्रेम व भाईचारा का संदेश देता है। पर्व को शांतिपूर्वक हर्सोउल्लास के साथ मनाए जाने की लोगों से अपील की गई है। आगे डीएसपी ने कहा कि बेवजह चौक- चौराहों व पूजा स्थलों पर भीड़ लगाने और हुड़दंग कर शांति भंग करने वाले मनचले युवकों पर कार्रवाई की जाएगी।
-----
इनसेट
-501 लोगों पर 107 की हुई कार्रवाई
टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 501 लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक वांछित लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लगभग 40 वैसे अपराध कर्मी, जो जेल से छूटे हैं उन्हें भी थाना में हाजिर होने का नोटिस दिया गया है। साथ ही संवेदनशील क्षेत्र को भी चिन्हित किया गया है, जहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम रहेंगे। #jamui #Townthana #jamuiPolice #jamuitopnews
Jamui, Jamui | Oct 12, 2026