तोकापाल: कोण्डालुर में विधायक विनायक गोयल ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को वितरित किए कंबल और मच्छरदानी
Tokapal, Bastar | Sep 29, 2026 तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोण्डालुर में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए क्षेत्रीय विधायक विनायक गोयल ने राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों को 100 कंबल एवं 32 मच्छरदानी वितरित कीं। इसके साथ ही बच्चों के लिए बिस्किट, नमकीन एवं पेयजल का भी वितरण किया गया।