पटना ग्रामीण: डाक बंगला चौराहे से पप्पू यादव के 15 समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया, सचिवालय DSP कृष्ण मुरारी प्रसाद ने दी जानकारी
बिहार बंद को लेकर सांसद पप्पू यादव और उनके समर्थकों ने सड़क पर उतरकर BPSC अभ्यर्थियों के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पप्पू यादव के करीब 15 समर्थकों को पुलिस ने डिटेन कर कोतवाली थाने भेज दिया है। रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे सचिवालय डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी है।