पटना ग्रामीण: BPSC 70वीं के री एग्जाम की मांग को लेकर अशोक राजपथ में टायर जलाकर किया गया प्रदर्शन
BPSC 70वीं पीटी परीक्षा के री एग्जाम की मांग को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आज बिहार बंद का आवाहन किया था। जिसका पटना में सुबह से ही असर देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह 10:30 बजे अशोक राजपथ में छात्र युवा शक्ति के द्वारा टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। बता दें कि 18 दिसंबर 2024 से ही री एग्जाम की मांग को लेकर BPSC अभ्यर्थी सत्याग्रह कर रहे हैं।