पटना ग्रामीण: नेहरू पथ के पास कफन ओढ़कर निकले सांसद पप्पू यादव, राम नाम सत्य है का लगाया नारा
BPSC 70वीं पीटी परीक्षा के री एग्जाम की मांग को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के आवाहन पर आज बिहार बंद किया गया है। रविवार दोपहर करीब 11:30 बजे सांसद पप्पू यादव खुद कफन ओढ़कर निकले। इस दौरान पप्पू यादव ने सरकार और BPSC के खिलाफ राम नाम सत्य है का नारा भी लगाया। पप्पू यादव ने साफ तौर पर कह दिया है कि छात्रों के सामने BPSC आयोग और सरकार को झुकना होगा।