पटना ग्रामीण: बीपीएससी मुद्दे पर पप्पू यादव के समर्थकों का कंकड़बाग में प्रदर्शन, सड़क पर लगा जाम
BPSC परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग को लेकर रविवार को सांसद पप्पू यादव के समर्थकों द्वारा बिहार बंद बुलाया गया है। इसी कड़ी में सुबह 10:00 बजे समर्थकों ने कंकड़बाग में सड़क पर आगजनी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर भीषण जाम लग गया।