बांका: राजघाट गांव में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं ने गांव की समस्याओं को दूर करने की मांग की
Banka, Banka | Jun 14, 2025 राजघाट गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 तक आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में सैकड़ो से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। जिन्हें जीविका के पदाधिकारी के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसके बाद महिलाओं ने भी अपने-अपने गांव की समस्याओं को उठाते हुए समाधान करने को लेकर मांग रखी।