बांका: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक और युवती जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Jun 14, 2025 पुलिस लाइन के पास शनिवार की शाम 7:00 बजे अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। अमरपुर नक्सोसा निवासी अमन कुमार बाइक से ककवारा कोरिचक निवासी संजय मंडल की पुत्री सानू प्रिया को इंग्लिशमोड़ से बांका की ओर ला रहा था। इसी दौरान पुलिस लाइन के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।