बांका: चक्काडीह के पास बाइक की टक्कर में मजदूर घायल, भागलपुर रेफर
Banka, Banka | Jun 14, 2025 चक्काडीह के पास शनिवार की शाम 8 बजे एक बाइक सवार ने मजदूरी कर लौट रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में चक्काडीह गांव निवासी कमली यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। वह पास के गांव में मजदूरी कर पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह अचेत होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। बाइक सवार मौके से भाग निकला।