फर्रुखाबाद: जननी सुरक्षा योजना में जिले ने यूपी में हासिल किया दूसरा स्थान, डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने दी जानकारी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित जननी सुरक्षा योजना (JSY) में जनपद फर्रुखाबाद ने नया इतिहास रचते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर दूसरा स्थान हासिल किया है। स्वास्थ्य विभाग के टीमवर्क और नियमित मॉनिटरिंग के चलते जिला पिछले महीने की 63वीं रैंक से छलांग लगाकर प्रदेश में सीधे दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के आंकड़ों के