गारू: 15वे वित्त आयोग के तहत ललमटिया गांव में हो रहे नाली निर्माण कार्य में अनियमित की शिकायत पर बीडीओ गारु हुए सख्त।
Garu, Latehar | Sep 10, 2026 मिली सूचना पर बीडीओ ने प्रखंड कार्यालय के कनीय अभियंता आनंद तिग्गा को गुरुवार की सुबह 10:00 बजे योजना स्थल का जांच का निर्देश दिया । मिले निर्देश पर अभियंता गारू प्रखंड के बारेसार पंचायत अंतर्गत ललमटिया ग्राम में हो रहे नाली निर्माण स्थल पर पहुंचे और लाभुक को गुणवत्ता से कार्य करने का निर्देश देते हुए, पुनः सही तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया।