➡️ विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर म प्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था ए.व्ही.एस. शिक्षा एवं समाजोत्थान समिति द्वारा संचालित दयोदय गोशाला, में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित समिति पदाधिकारी श्री सुबोध सतभैया वकील साहब, अनिल जैन शिक्षक , रवि कुमार जैन सीपुर, प्रवीण चौधरी कैलाश चंद बजाज दीपक जैन, समिति के विद्यालय के प्राचार्य श्री आनंद कुमार जैन, विनय सेन, लखन तिवारी, संतोष चढ़ार, वैजनाथ चढ़ार, श्रीराम पटेल, काशीराम पटेल एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों ने पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने तथा हर वर्ष पौधारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। अंत में समिति की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
1 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026