उज्जैन के पास बड़नगर में निकले मोहर्रम जुलूस में क्रेन पर एक गाड़ी लटकाई गई और उसमें ब्लास्ट कर दिया गया
इसके बाद दो युवकों ने लाल झंडे लहराए
जिस गाड़ी में ब्लास्ट किया, उस पर लिखा था– "ले फिर आ गए"
पुलिस ने जुलूस आयोजक शोएब खान, झंडा लहराने वाले तालीम खान, जाहिद खान और क्रेन मालिक गोपाल माली पर FIR दर्ज की है