➡️ सहायक आबकारी आयुक्त के निर्देश पर शहर में सघन संध्या गश्त एवं दबिश कार्यवाही
सहायक आबकारी आयुक्त सागर के आदेशानुसार शहर क्षेत्र की मदिरा दुकानों के बाहर व्यक्तियों के अवैध रूप से एकत्र होने, सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान कराने तथा उससे उत्पन्न यातायात व्यवधान संबंधी प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत आबकारी विभाग द्वारा सघन संध्या गश्त एवं दबिश कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान वृत्त उत्तर एवं दक्षिण अंतर्गत सिविल लाइंस, मछरियाई, मकरोनिया, राजीव नगर, गुरु गोविंद सिंह वार्ड, कटरा, बड़ा बाजार, गोपालगंज, तिली, पूर्वयाऊ एवं वल्लभ नगर स्थित मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों के आसपास सार्वजनिक स्थलों पर अवैध मदिरापान एवं अनावश्यक जमावड़े पाए जाने पर संबंधित स्थानों को तत्काल खाली कराया गया तथा यातायात एवं जनसुविधा में बाधा उत्पन्न करने वाली गतिविधियों को सुधारा गया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
5 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026