Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image

➡️ सफलता की कहानी ➡️ नई फसलें, नई तकनीक और नए अवसर: बीना में बदल रही खेती की तस्वीर बीना विकासखंड में फसल विविधीकरण और कृषि नवाचार के माध्यम से खेती का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। किसान अब परंपरागत फसलों के साथ चिया सीड्स, तिल, ज्वार, रोज़ेल (हिबिस्कस) तथा चिरायता जैसी औषधीय एवं नकदी फसलों की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। कृषि विभाग के सतत मार्गदर्शन से किसानों को नई तकनीकों और आधुनिक खेती के तरीके अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे उनकी आय बढ़ाने के नए अवसर तैयार हो रहे हैं। कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवदेश राय लगातार गांवों और खेतों का भ्रमण कर किसानों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। वे किसानों को वैज्ञानिक खेती, नवाचार फसलों तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने के साथ सफल प्रयोगों और अनुभवों का आदान-प्रदान भी करा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान इन नवाचारों का लाभ उठा सकें। क्षेत्र के कुछ किसानों ने चिया सीड्स की बुवाई छिड़काव विधि से शुरू कर दी है, जबकि कई किसान मशीन एवं बेड पद्धति से बुवाई करने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ऐसी बहुउद्देशीय मशीन का डिज़ाइन तैयार किया गया है, जो बेड निर्माण के साथ छोटे और बड़े दोनों प्रकार के बीजों की बुवाई करने में सक्षम होगी। इसके लिए किसानों के दल ने खुरई स्थित विजय इंडस्ट्रीज़ के प्लांट का भ्रमण कर तकनीकी विशेषज्ञों से चर्चा भी की। मशीन निर्माण का कार्य प्रगति पर है और इसके शीघ्र तैयार होने की संभावना है। मशीन तैयार होने के बाद खेतों में इसका प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे किसान आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से नवाचार और औषधीय फसलों की बुवाई कर सकेंगे। यह पहल बीना क्षेत्र में फसल विविधीकरण, तकनीकी उन्नयन और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

7 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

MORE NEWS

पुलिस स्टेशन के अंदर महिला और पुरुष कांस्टेबल में kissing का वीडियो हुआ वायरल पुरुष कांस्टेबल सस्पेंड महिला कांस्टेबल पर सिर्फ जांच उत्तर प्रदेश के 
जिला जालौन का मामला

पुलिस स्टेशन के अंदर महिला और पुरुष कांस्टेबल में kissing का वीडियो हुआ वायरल पुरुष कांस्टेबल सस्पेंड महिला कांस्टेबल पर सिर्फ जांच उत्तर प्रदेश के जिला जालौन का मामला

Sagar Nagar, Sagar | Jun 26, 2026

➡️ सहायक आबकारी आयुक्त के निर्देश पर शहर में सघन संध्या गश्त एवं दबिश कार्यवाही

सहायक आबकारी आयुक्त सागर के आदेशानुसार शहर क्षेत्र की मदिरा दुकानों के बाहर व्यक्तियों के अवैध रूप से एकत्र होने, सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान कराने तथा उससे उत्पन्न यातायात व्यवधान संबंधी प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत आबकारी विभाग द्वारा सघन संध्या गश्त एवं दबिश कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान वृत्त उत्तर एवं दक्षिण अंतर्गत सिविल लाइंस, मछरियाई, मकरोनिया, राजीव नगर, गुरु गोविंद सिंह वार्ड, कटरा, बड़ा बाजार, गोपालगंज, तिली, पूर्वयाऊ एवं वल्लभ नगर स्थित मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों के आसपास सार्वजनिक स्थलों पर अवैध मदिरापान एवं अनावश्यक जमावड़े पाए जाने पर संबंधित स्थानों को तत्काल खाली कराया गया तथा यातायात एवं जनसुविधा में बाधा उत्पन्न करने वाली गतिविधियों को सुधारा गया।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ सहायक आबकारी आयुक्त के निर्देश पर शहर में सघन संध्या गश्त एवं दबिश कार्यवाही सहायक आबकारी आयुक्त सागर के आदेशानुसार शहर क्षेत्र की मदिरा दुकानों के बाहर व्यक्तियों के अवैध रूप से एकत्र होने, सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान कराने तथा उससे उत्पन्न यातायात व्यवधान संबंधी प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत आबकारी विभाग द्वारा सघन संध्या गश्त एवं दबिश कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान वृत्त उत्तर एवं दक्षिण अंतर्गत सिविल लाइंस, मछरियाई, मकरोनिया, राजीव नगर, गुरु गोविंद सिंह वार्ड, कटरा, बड़ा बाजार, गोपालगंज, तिली, पूर्वयाऊ एवं वल्लभ नगर स्थित मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों के आसपास सार्वजनिक स्थलों पर अवैध मदिरापान एवं अनावश्यक जमावड़े पाए जाने पर संबंधित स्थानों को तत्काल खाली कराया गया तथा यातायात एवं जनसुविधा में बाधा उत्पन्न करने वाली गतिविधियों को सुधारा गया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

उज्जैन के पास बड़नगर में निकले मोहर्रम जुलूस में क्रेन पर एक गाड़ी लटकाई गई और उसमें ब्लास्ट कर दिया गया
इसके बाद दो युवकों ने लाल झंडे लहराए
जिस गाड़ी में ब्लास्ट किया, उस पर लिखा था– "ले फिर आ गए"
पुलिस ने जुलूस आयोजक शोएब खान, झंडा लहराने वाले तालीम खान, जाहिद खान और क्रेन मालिक गोपाल माली पर FIR दर्ज की है

उज्जैन के पास बड़नगर में निकले मोहर्रम जुलूस में क्रेन पर एक गाड़ी लटकाई गई और उसमें ब्लास्ट कर दिया गया इसके बाद दो युवकों ने लाल झंडे लहराए जिस गाड़ी में ब्लास्ट किया, उस पर लिखा था– "ले फिर आ गए" पुलिस ने जुलूस आयोजक शोएब खान, झंडा लहराने वाले तालीम खान, जाहिद खान और क्रेन मालिक गोपाल माली पर FIR दर्ज की है

Sagar Nagar, Sagar | Jun 26, 2026

➡️ जल संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

➡️ शबरी सरोवर बना जनभागीदारी और पर्यावरण संवर्धन का केंद्र

जल गंगा संवर्धन अभियान एवं अमृत हरित महाभियान-2026 के अंतर्गत एक पेड़, मां के नाम वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत मकरोनिया नगर पालिका परिषद क्षेत्र के बड़तूमा स्थित शबरी सरोवर परिसर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सरोवर का निरीक्षण कर वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया की विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण और हरित आवरण का विस्तार वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल गंगा संवर्धन अभियान केवल एक शासकीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कहा कि शबरी सरोवर क्षेत्र की प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय धरोहर के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरोवर का संरक्षण और सौंदर्यीकरण भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य विरासत सिद्ध होगा। श्री लारिया ने बताया कि परिसर में एक हजार वृक्षों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे यह क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और वृक्षारोपण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा जनसहभागिता से ही इन अभियानों को स्थायी सफलता प्राप्त हो सकती है।

सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर बल देते हुए अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शबरी सरोवर के विकास कार्यों एवं जल संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के उपरांत विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ वृक्षारोपण कर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े, श्री श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह, कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रभुदयाल कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मिहिलाल, श्री चौन सिंह, श्री कपिल कुशवाहा, श्री अंकित तिवारी, श्री अशोक सिंह, श्री अरविंद घोषी, श्री सोहन लोधी, श्री शारदा खटीक, पार्षदगण एवं एल्डरमैन, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में मातृशक्ति सहित कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया एवं विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर मिश्रा ने किया।

जल संरक्षण एवं हरित विकास के इस समन्वित आयोजन ने शबरी सरोवर को पर्यावरणीय चेतना, जनसहभागिता और सतत विकास के एक प्रेरक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध किया।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ जल संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल ➡️ शबरी सरोवर बना जनभागीदारी और पर्यावरण संवर्धन का केंद्र जल गंगा संवर्धन अभियान एवं अमृत हरित महाभियान-2026 के अंतर्गत एक पेड़, मां के नाम वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत मकरोनिया नगर पालिका परिषद क्षेत्र के बड़तूमा स्थित शबरी सरोवर परिसर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सरोवर का निरीक्षण कर वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण और हरित आवरण का विस्तार वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल गंगा संवर्धन अभियान केवल एक शासकीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कहा कि शबरी सरोवर क्षेत्र की प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय धरोहर के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरोवर का संरक्षण और सौंदर्यीकरण भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य विरासत सिद्ध होगा। श्री लारिया ने बताया कि परिसर में एक हजार वृक्षों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे यह क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और वृक्षारोपण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा जनसहभागिता से ही इन अभियानों को स्थायी सफलता प्राप्त हो सकती है। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर बल देते हुए अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शबरी सरोवर के विकास कार्यों एवं जल संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के उपरांत विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ वृक्षारोपण कर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े, श्री श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह, कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रभुदयाल कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मिहिलाल, श्री चौन सिंह, श्री कपिल कुशवाहा, श्री अंकित तिवारी, श्री अशोक सिंह, श्री अरविंद घोषी, श्री सोहन लोधी, श्री शारदा खटीक, पार्षदगण एवं एल्डरमैन, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में मातृशक्ति सहित कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया एवं विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर मिश्रा ने किया। जल संरक्षण एवं हरित विकास के इस समन्वित आयोजन ने शबरी सरोवर को पर्यावरणीय चेतना, जनसहभागिता और सतत विकास के एक प्रेरक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध किया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026