फर्रुखाबाद: सांसद मुकेश राजपूत ने गढ़िया ढिलावल रेलवे अंडरपास को लेकर उठाए सवाल, कहा- पूरे हिंदुस्तान में इतना रद्दी नहीं बना होगा
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने गढ़िया ढिलावल रेलवे अंडरपास को लेकर उठाए सवाल,कहा कि मुझे लगता है पूरे हिंदुस्तान में इतना रद्दी रेलवे अंडरपास नहीं बना होगा,सांसद ने कहा कि ऐसे लोगों को सर्विस में नहीं होना चाहिए, इनकी जांच होनी चाहिए और इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, कहीं आने-जाने के लिए मैं यहां आता हूं देखता हूं प्लेटफार्म इधर बन रहा है,उधर टाइल्स टूट रहे है