धरहरा: ई-रिक्शा पलटने के बाद चालक ने दिखाई मानवता, बदले में लाठी-डंडे से कर दी पिटाई,सीएनजी चालक पर चार-पांच लोगों ने किया हमला
धरहरा थाना क्षेत्र के अमारी फुलवरिया काली स्थान निवासी भीम पासवान के पुत्र सीएनजी चालक राजेश कुमार की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उनकी जान बच सकी। जख्मी चालक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में उपचार कराया गया।