बड़ौदा: लापरवाही से करंट लगने से हुई थी बालक की मौत, मर्ग जांच के बाद आरोपी पर केस दर्ज
Badoda, Sheopur | Dec 28, 2025 श्योपुर। जिले के बडौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महाराजपुरा में खेत पर एक बालक की करंट लगने से 11 दिसम्बर को दोपहर 3.30 बजे मौत हो गई थी, इस मामले में पुलिस ने मर्ग जांच उपरांत रविवार को सुबह 10 बजे आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी आज रविवार शाम 06 बजे दी है।