चिड़ावा: बिजौली को ग्राम पंचायत बनाए जाने पर ग्रामीणों ने पिलानी विधायक पितराम काला का किया सम्मान
बिजौली को ग्राम पंचायत बनाए जाने पर पिलानी में विधायक आवास पर क्षेत्रीयविधायक पितराम सिंह काला अभिनंदन किया गया। बिजौली के ग्रामीणों की ओर से विधायक काला का साफा एवं माल्यार्पण कर धन्यवाद एवं आभार जताया गया। विधायक काला ने अपने उद्बबोधन में कहा की ग्राम पंचायत लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई है। नई ग्राम पंचायत बनने पर गांवों का विकास अच्छी तरह से हो पाएगा।