चिड़ावा: लालपुर में महज 4 फुट की ऊंचाई पर लटक रहा विद्युत सप्लाई का तार, बड़े हादसे की आशंका से ग्रामीणों में भारी रोष
लालपुर पंचायत के राजस्व गांव खातीयो की ढाणी में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। यहां ट्रांसफार्मर से एक रिटायर्ड फौजी के घर तक जाने वाला मेन सप्लाई का तार मात्र 4 फुट की ऊंचाई पर लटक रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी आंख मूंदे बैठे हैं।