मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के अधिकारियों-कर्मचारियों ने वन, वन्यजीव संरक्षण व स्वच्छ बांधवगढ़ हेतु अभियान चलाया
Manpur, Umaria | Oct 2, 2026 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती एवं वन्यप्राणी सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के समस्त परिक्षेत्रो मे वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांधी जी के 'स्वच्छ भारत' के सपने और शास्त्री जी की सादगी, समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए गए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया।