इटारसी: ग्राम नागपुरकलां में 9 फीट लंबा अजगर मिला, सर्प मित्र टीम ने पानी पिलाकर सुरक्षित पकड़ा; वीडियो भी सामने आया
इटारसी के पास ग्राम नागपुरकलां में 9 फीट लंबा अजगर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जिसका वीडियो बुधवार सुबह करीब 11 बजे सामने आया है।वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है सर्प मित्र ने बताया कि खेत में अजगर दिखाई देने की सूचना मिली थी। इसकी सूचना मिलते ही हर्ष प्रजापति अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया।