पोलायकलां: पोलायकलां मंडी में प्याज 3740 और लहसुन 14000 रुपये तक बिका, प्याज की बंपर आवक 9000 कट्टे
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में बुधवार को प्याज और लहसुन के भावों में तेजी देखने को मिली। मंडी प्रभारी द्वारा शाम 6 बजे दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार को प्याज की बंपर आवक रही। मंडी में कुल 9,000 कट्टे प्याज की आवक दर्ज की गई, जबकि लहसुन की आवक 2,600 कट्टे रही।