त्योहारी सीजन में कोटा आरपीएफ की नई पहल, जवानों को मिलेंगे बॉडी वॉर्न कैमरे और नेकबैंड माइक
कोटा। दीपावली सहित त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल ने विशेष इंतजाम किए हैं। आरपीएफ जवानों को 100 बॉडी वॉर्न कैमरे और 60 नेकबैंड माइक उपलब्ध कराए गए हैं। मंडल में 400 आरपीएफ जवान और 60 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। सुरक्षा निगरानी के लिए 840 सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और चार डॉग स्क्वाड की मदद ली जा रही है। वहीं, 24 ट्रेनों में आरपीएफ जवान गश्त कर रहे हैं। पटाखों और ज्वलनशील पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। महिला यात्रियों की सहायता के लिए मेरी सहेली टीम भी सक्रिय है। आपात स्थिति में यात्री हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।