ग्राम लौटखेड़ी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की नई प्रतिमा पूर्ण सम्मान के साथ पुनर्स्थापित, विधायक चंदरसिंह सिसौदिया ने किया अनावरण
भानपुरा, 7 नवंबर 2026: भानपुरा तहसील रोड स्थित ग्राम लौटखेड़ी में असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद, प्रशासन और सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कर दी है। आज गरोठ-भानपुरा क्षेत्र क विधायक चंदरसिंह सिसौदिया ने पूर्ण आदर और गरिमा के साथ पुनर्स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया।
इस अवसर पर विधायक सिसौदिया ने कहा, "बाबा साहब संपूर्ण राष्ट्र के गौरव और हमारे संविधान निर्माता हैं। समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले तत्वों की ऐसी कायराना हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सरकार ने तत्परता से प्रतिमा को दोबारा स्थापित करवाकर अपना संकल्प स्पष्ट कर दिया है। महापुरुषों के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।"