*दिवाली पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, दूध प्लांट का किया औचक निरीक्षण।*
दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है।
इस दौरान पिपलियामंडी नगर में आज मल्हारगढ़ तहसीलदार वैभव जैन एवं पिपलियामंडी थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ मिलकर श्री अमृत धारा दूध प्लांट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दूध प्लांट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा से जुड़े आवश्यक पहलुओं की जांच की।
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने और आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप है, वहीं आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Shamgarh, Mandsaur | Nov 7, 2026