*सद्भावना दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ*
कुल्लू, 20 अगस्त : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय में ‘सद्भावना दिवस’पर शपथ ली।
सहायक आयुक्त डॉ. जयवंती ठाकुर ने मिनी उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त ने कहा कि ‘सद्भावना दिवस’ मनाने का उद्देश्य देश में सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय अखंडता तथा सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत करना है।
Kullu, Kullu | Aug 20, 2026