ज्ञानपुर: छठ पूजा के लिए महिलाओं ने बनाई बेदी, बाजारों में फलों की हुई जमकर खरीददारी
ज्ञानपुर के ज्ञान सरोवर में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर है। बुधवार को सांय चार बजे महिलाओं ने छठ पूजा के लिए बेदी बनाया और महिलाओं ने बाजारों में फल आदि की खरीददारी की। यह पर्व हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। इस वर्ष छठ पूजा का शुभारंभ 5 नवंबर से होगा और यह चार दिनों तक चलने वाला पर्व है।